जन्म प्रमाण पत्र बनवाने के लिए क्या – क्या Documents चाहिए – जन्म प्रमाण पत्र के बिना आप कॉलेज में एडमिशन नहीं ले सकते हैं, बिना जन्म प्रमाण पत्र के आप अपना आधार कार्ड नहीं बनवा सकते हैं, बिना जन्म प्रमाण पत्र के आप अपना पासपोर्ट नहीं बनवा सकते है और visa नहीं लगा सकते है कही दूसरे देश नहीं जा सकते हैं, अगर आप किसी दूसरे देश में घूमने के लिए या काम करने के लिए जाना चाहते है तो सभी Documents को बनवा के रखे,
अगर आप जन्म प्रमाण पत्र किसी कारण से बनवाना चाहते है तो पहले आप जन्म प्रमाण पत्र बनवाने के लिए आपके पास क्या क्या Documents होने चाहिए यह आप इस लेख में पढ़ लीजिए। यहाँ पर इस लेख में जन्म प्रमाण पत्र कितने रूपए में बनता है और जन्म प्रमाण पत्र आप कहाँ पर बनवा सकते है इसके बारे में भी जानकारी दी है तो लेख पढ़ना शुरू कीजिए।
जन्म प्रमाण पत्र बनवाने के लिए क्या – क्या Documents चाहिए ?
जन्म प्रमाण पत्र बनवाने के लिए आपके माता-पिता का आधार कार्ड का होना अनिवार्य है बिना आधार कार्ड के आप जन्म प्रमाण पत्र नहीं बनवा सकते हैं जन्म प्रमाण पत्र आवेदन करने के लिए जाने से पहले आप यहां Documents की लिस्ट पढ़ लें।
- माता का आधार कार्ड
- पिताजी का आधार कार्ड
- आपका पासपोर्ट साइज फोटो
- जिस अस्पताल में आपका जन्म हुआ है उस अस्पताल का लेटर
दोस्तों इतने ही Documents अनिवार्य हैं अगर आपसे जन्म प्रमाण पत्र बनवाने के लिए कोई और अन्य दस्तावेज की मांग की जाए तो उसे भी आप जमा कर दें।
जन्म प्रमाण पत्र बनवाने के लिए कितनी Fees देनी होती हैं ?
जन्म प्रमाण पत्र बनवाने के लिए सरकार ने कोई भी फीस नहीं रखी है, लेकिन यह फीस कुछ एरिया में दी जाती है, आपके एरिया के हिसाब से जन्म प्रमाण पत्र की फीस अलग-अलग हो सकती है, कुछ क्षेत्र में जन्म प्रमाण पत्र बनने के लिए 300 से ₹400 लगते हैं, लेकिन कुछ साइबर कैफे पर हजार रुपए तक लिए जाते हैं।
जन्म प्रमाण पत्र बनवाने के लिए कहाँ जाना होगा ?
जन्म प्रमाण पत्र आप साइबर कैफे पर जाकर आवेदन करवा सकते हैं यदि आपके नजदीकी साइबर कैफे नहीं है, तो आप अपने तहसील में जाकर किसी भी वकील से आसानी से जन्म प्रमाण पत्र बनवा सकते हैं।
जन्म प्रमाण पत्र बनवाने के लिए आधार कार्ड होना चाहिए या नहीं
कुछ साल पहले बिना जन्म प्रमाण पत्र के आधार कार्ड बन जाया करते थे लेकिन आज 2025 में बिना जन्म प्रमाण पत्र के आपका आधार कार्ड नहीं बन सकता जन्म प्रमाण पत्र बिना आधार कार्ड के बन जाता है क्योंकि अगर आपके पास आधार कार्ड नहीं है, तो आप आधार कार्ड जन्म प्रमाण पत्र बनवाने के लिए नहीं दे सकते हैं बिना आधार कार्ड के भी जन्म प्रमाण पत्र बन जाएगा लेकिन जन्म प्रमाण पत्र बनवाने के लिए आपके माता-पिता का आधार कार्ड होना अनिवार्य है।
जन्म प्रमाण पत्र बनने में कितने दिन का समय लगता हैं ?
जन्म प्रमाण पत्र आवेदन हो जाने के बाद 10 से 15 दिन में बन जाता है लेकिन सरकारी दफ्तर बंद होने पर यह समय बढ़ भी सकता है अगर कोई सरकारी छुट्टी हो जाती है तब जन्म प्रमाण पत्र को बनने में समय लगेगा हालांकि जन्म प्रमाण पत्र 1 महीने से कम समय में बन जाता है और यह डाक द्वारा आपके घर पर पहुंच जाता है।
निष्कर्ष
इस आर्टिकल में मैंने जन्म प्रमाण पत्र बनवाने के लिए क्या-क्या Documents आपके पास होने चाहिए इसके बारे में विस्तार से जानकारी दी है तथा जन्म प्रमाण पत्र बनवाने के लिए कितनी फीस देनी होती है इसके बारे में भी जानकारी दी है उम्मीद है जानकारी पसंद आई होगी यदि आप कुछ सवाल मुझसे पूछना चाहते हैं तो कमेंट करके पूछ सकते हैं आर्टिकल पूरा पढ़ने के लिए धन्यवाद।
ये भी पढ़े – Bank में खाता खोलने के लिए क्या-क्या Documents चाहिए 2025
FAQ – जरुरी सवाल जवाब
प्रश्न – जन्म प्रमाण पत्र कितने रुपए में बनता है?
उत्तर जन्म प्रमाण पत्र बनवाने के लिए सरकारी फीस निर्धारित नहीं की गई है, जन्म प्रमाण पत्र बनवाने के लिए कोई शुल्क देने की आवश्यकता नहीं होती है।
प्रश्न – जन्म प्रमाण पत्र को बनने के लिए कितने दिन लगते हैं ?
उत्तर जन्म प्रमाण पत्र बनने में अक्सर 2 से 4 हफ्ते का समय लगता है, सरकारी छुट्टी होने पर यह समय बढ़ भी सकता है।