Mobile Se Tatkal Ticket Kaise Nikale – दोस्तों इस भागा दौरी वाली लाइफ में Tatkal Ticket भी एक अहम् मुद्दा बन गया है, जब भी आपको इमरजेंसी में कही जाना होता है तो आपको तत्काल टिकट लेना पड़ता है, अगर आपको तत्काल टिकट लेना होता है तो आप सीधे किसी एजेंट के पास जाते है, जो आपसे मुंह मांगी रकम वसूलते हैं, इस आर्टिकल में हम आपको Mobile Se Tatkal Ticket Kaise Nikale के बारे में विस्तार से बताएँगे ताकि आप अपने मोबाइल से ही तत्काल टिकट बुक कर सकते है। तो चलिए देखते है।

Tatkal Ticket क्या होता है ?
सबसे पहले आप ये जानते चले की आखिर तत्काल टिकट क्या होता है, बात तत्काल टिकट की करें तो अगर आपको एमर्जेन्सी में कहीं जाना होता है तो आपको नार्मल टिकट नहीं मिल पाती क्युकी नार्मल टिकट कुछ दिन पहले ही बुक हो जाती है। ऐसे में हम और आपके लिए रेलवे ने तत्काल टिकट की सुविधा मुहैया करवाई है जिसमे आपको सफर से एक दिन पहले टिकट बुक करना होता है, मान लीजिये आपको कल कही जाना है तो आज ही आपको तत्काल टिकट बुक करना होगा।
लेकिन याद रहे के तत्काल टिकट के लिए एक टाइम निर्धारित की गयी है जिसमे पहले आओ पहले पाओ जैसा स्कीम काम करती है। समय की बात करे तो AC क्लास के लिए सुबह 10 बजे और sleeper Class के लिए 11 बजे का टाइम निर्धारित है। ठीक समय पर आपको टिकट बुक करना होता है नहीं तो टिकट मिलने की संभावना कम होती है, साथ ही आपके फ़ोन की नेटवर्क भी फ़ास्ट होनी चाहिए ताकि जितनी जल्दी हो सके टिकट बुक हो जाये।
Mobile Se Tatkal Ticket Kaise Nikale?
अब आपको अपने फ़ोन से तत्काल टिकट कैसे बुक करना है ये भी स्टेप बाई स्टेप समझते है, सबसे पहले आपको IRCTC RAIL CONNECT APP डाउनलोड कर उसमे रजिस्टर कर लेना है, तो आइये सबसे पहले रजिस्टर कैसे करे देखते है।
IRCTC RAIL CONNECT आईडी कैसे बनाये।
- सबसे पहले आपको वेबसाइट या एप्प में जाना है उसके बाद रजिस्ट्रेशन पर क्लिक करे।
- आपसे आपके व्यक्तिगत जानकारी माँगा जायेगा उसे भरे।
- अपना लॉगिन आईडी और पासवर्ड बनाये।
- अब आपके मोबाइल और ईमेल दोनों पर otp आएगा उसे दर्ज करे।
- उसके बाद आपका आईडी चालू हो जायेगा अब आप टिकट बुक कर सकते है।
Mobile Se Tatkal Ticket Kaise Nikale?
दोस्तों अगर देखा जाये तो नार्मल और ततकाल दोनों टिकट बुक करने के तरीका same ही है, बस आपको टिकट बुक करने के लिए कोटा सेलेक्ट करते समय तत्काल सेलेक्ट कर सकते है। आइये स्टेप बाई स्टेप जानते है, Tatkal ticket kaise book kare .
- सबसे पहले आपको अपने मोबाइल में irctc एप्प ओपन करना है।
- तत्काल टाइमिंग से ठीक 1 मिनट पहले लॉगिन कर लेना। है
- अब ट्रैन पे क्लिक कर के आपको कहाँ से कहाँ तक जाना है वो सेलेक्ट करे।
- अब आपको बुक टिकेट पर क्लिक करना है।
- ऊपर आपको कोटा में तत्काल सेलेक्ट कर के रखना है।
- अब आपके सामने ट्रेन का लिस्ट आ जायेगा।
- अब जैसे ही 11 बजे, आपको जिस ट्रेन में जाना है उसपे book के ऑप्शन पर क्लिक करना है
- फिर नाम, उम्र , और लिंग आपसे पूछा जायेगा वो भी जल्दी जल्दी भरना है।
- उसके बाद आपको कॅप्टचा कोड दाल कर प्रॉसेस कर देना है.
- आपको पेमेंट के लिए बोलै जायेगा।
- आपको पेमेंट करते ही आपका टिकट बुक हो जायेगा।
- अब आपको sms के माध्यम से टिकट मिल जायेगा या आप उसे वही से डाउनलोड भी कर सकते है।
याद रखे तत्काल टिकट में समय बहोत महत्वपूर्ण है अगर जरा सा भी आप लेट हुए तो आपको टिकट नहीं मिल पायेगी, अगर आपको Ac का टिकट बुक करना है तो उसका टाइम 10 Am और स्लीपर क्लास का 11 Am निर्धारित है।