लाडली बहना योजना: महिलाओं के लिए सरकार का एक महत्वपूर्ण कदम
भारत में महिलाओं के आर्थिक और शैक्षिक विकाश के लिए भारत सरकार द्वारा समय समय पर कोई न कोई योजना चलाये जाते है। जिसमे एक योजना है लाडली बहना योजना,
इस योजना के तहत ऐसे महिलाओं को सरकार द्वारा आर्थिक मदद किया जाता है जो आर्थिक और सामाजिक दृष्टि से पिछड़ी हुई है।
तो आईये आज हम इन्ही टॉपिक पे बात करे की लाडली बहना योजना क्या है , इसके तहत कितने रूपए की सहायता दी जाती है और Ladli Behna Yojana अप्लाई कैसे करे।
लाडली बहना योजना क्या है?
यह योजना मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिव राज सिंह चौहान द्वारा 5 मार्च 2023 को नर्मदा जयंती पर शरू की गयी थी। Ladli Behna Yojana उद्देस्य राज्य की सभी महिलाओ को वित्तीय सहायता प्रदान करना है। जिसमे महिलाओं को हर महीने 1,250 दिया जाता है।
पहले इस योजना के तहत 1000 रूपए की सहायता प्रदान की जाती थी जो अब बढ़ा कर 1,250 रुपय कर दिया गया है। भविस्य में इसे और बढ़ने की संभावना है।
लाडली बहना योजना 2024 के फायदे क्या क्या हैं?
ऊपर आपने गौर किया होगा सबसे अहम् बात है की महिलाओं को इस योजना के तहत महिलाओं को हर महीने 1250 रूपए डायरेक्ट उनके बैंक खाते में मिलेगा। जिससे उसे कुछ हद तक अपना घर चलने में मदद मिलेगी। जो सालाना 15000 होता है।
अगले पांच साल में इसे बढ़ा कर 3000 महीना करने की योजना बन रही है। जिससे आपके काम और आसान हो जायेंगे।
Ladli Behna Yojana 2024 – Overview
राज्य का नाम | मध्य प्रदेश |
योजना का नाम | ” मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना लाड़ली बहना योजना – 2024 “ |
आर्टिकल का नाम | लाडली बहना योजना 2024 आवेदन शुरू, ऐसे करे अप्लाई। |
आर्टिकल का प्रकार | सरकारी योजना |
योजना मे कौन आवेदन कर सकता है? | केवल राज्य की महिलायें। |
प्रतिमाह कितने रुपयो की आर्थिक सहायता मिलेगी? | ₹ 1,250 रुपय |
आवेदन प्रक्रिया | ऑफलाइन |
आवेदन प्रक्रिया कब शुरु होगी? | ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया को शुरु कर दिया गया है। |
आधिकारीक वेबसाइट | cmladlibahna.mp.gov.in |
लाडली बहना योजना 2024 का फायदा कौन उठा सकता है।
इस योजना में सर्कार ने कुछ Eligibility Criteria बनाई है जैसे –
- यह स्कीम केवल महिलाओं के लिए है।
- महिला विवाहित होनी चाहिए , जिसमे विधवा और तलाक शुदा भी शामिल है।
- महिलाये अनिवार्य रूप से मध्यप्रदेश के मूल निवासी होनी चाहिए।
- महिलाये की आयु कम से कम 23 वर्ष से 60 वर्ष होनी चाहिए।
- पुरे परिवार की वार्षिक आमदनी 2.5 लाख से कम होनी चाहिए।
- घर में कोई भी सरकारी नौकरी न हो।
- आवेदक का पढाई जारी न हो।
लाडली बहना योजना के लिए निम्नलिखित दस्तावेज़ आवश्यक हैं।
-
पासपोर्ट के आकार की तस्वीर
-
बैंक के विवरण
-
आय प्रमाण पत्र
-
मध्य प्रदेश का निवास प्रमाण
-
मोबाइल नंबर
-
समग्र आईडी (यदि उपलब्ध हो)
-
आधार कार्ड
-
राशन कार्ड
लाडली बहना योजना 2024 के लिए आवेदन कैसे करे?
मधयप्रदेश के सभी महिलाये जो इस योजना का लाभ लेना चाहते है, निचे दिए गए स्टेप को फॉलो कर के अपना आवेदन दे सकते है।
- अपने क्षेत्र के ग्राम पंचायत या वार्ड कार्यालय में जाये।
- लाडली बहना योजना 2024 फॉर्म प्राप्त करे।
- फॉर्म को अच्छे से सभी जानकारी सही सही भरे।
- जो भी डॉक्यूमेंट / दस्तावेज आप से माँगा गे हो उसे संलग्न / अटैच करे।
- सभी दस्तावेज फिर आप उसी ग्राम पंचायत / वार्ड कार्यालय में जमा कर दे।
- कर्मचारी द्वारा आपके फॉर्म को लाडली बहना योजना के पोर्टल पर एंट्री कर दिया जायेगा।
- फिर लास्ट में आपके फोटो ली जाएगी।
- फॉर्म सबमिट होने के बाद रसीद आपको दे दिया जायेगा।
Ladli Behna Yojana 2024 आवेदन स्टेटस कैसे चेक करे?
- सबसे पहले अपने मोबाइल में cmladlibahna.mp.gov.in पोर्टल जाये।
- तीन लाइन पाए क्लिक करे जैसा निचे फोटो में दिखाया गया है।
- फिर आपके सामने दूसरा पेज खुलेगा , इसमें आवेदन की स्तिथि पर क्लिक करे।
- तीसरे पेज में आपको जो रसीद मिली होगी उसका नंबर और कॅप्टचा कोड दाल के सब्मिट करदे
- आपके सामने आपके एप्लीकेशन का स्टेटस दिख जायेगा, इस तरह से आप अपना अप्लीकेशन स्टेटस चेक कर सकते है।
Ladli Behna Yojana e-Kyc कैसे करे?
इसका प्रॉसेस बिलकुल आसान है आपको अपने नजदीकी जन सेवा केंद्र, राशन दुकान, एमपी ऑनलाइन सेंटर, सीएससी कियोस्क पर जा कर अपना डॉक्यूमेंट जैसे आधार कार्ड,पैन कार्ड,बैंक पासबुक देना होगा। इसके लिए आपसे कोई शुल्क नहीं लिया जायेगा। सरकार प्रत्येक e-KYC के लिए सीधे कियोस्क को 15 रुपए दे रही है ।
फिर वहां पर आपके बायोमेट्रिक ( फिंगर ) लिया जायेगा , और आपके ekyc पूर्ण हो जाएगी। इस तरह से आप अपना ekyc करवा सकते है जो बिलकुल फ्री और आसान प्रक्रिया है।
लाडली बहना योजना पेमेंट स्टेटस चेक करें?
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाये।
- आवेदन एवं भुगतान की स्तिथि पर क्लिक करे।
- अब जो पेज खुल कर आएगी उसमे रजिस्ट्रेशन नंबर डाले।
- कॅप्टचा कोड दाल कर सेंड otp पर क्लिक करे।
- आपमें मोबाइल में जो otp आया हो उसे डाल के सब्मिट करे। आपके सामने पेमेंट डिटेल्स आ जाएगी।
निष्कर्ष
इस आर्टिकल में हमने Ladli Behna Yojana के बारे में पूरी जानकारी बताई है। आप इस लेख को पढ़ कर इस योजना की पूरी जानकारी ले सकते है। फॉर्म भरने से लेकर स्टेटस चेक करने तक पूरी जानकारी दिया गया है। जिसे फॉलो कर के आप इस योजना का लाभ ले सकते है। लेख अच्छा लगा तो शेयर जरूर करे। धन्यवाद्
ये भी पढ़े –
- PM Svanidhi Yojana सरकार बिना गारंटी देगी 50 हजार तक का लोन, ऐसे करें अप्लाई
- घर बैठे अपने मोबाइल से जन्म प्रमाण पत्र कैसे बनाएं
- Rashan Card कैसे बनाए | राशन कार्ड नाम लिस्ट चेक कैसे करे। .
- Pm Vishwakarma Yojana | भारत में कौशल विकास में क्रांति ला रही है”
सामान्य प्रश्न (FAQ)
लाडली बहना योजना के लिए कौन आवेदन कर सकता है?
- Ladli Behna Yojana 2024 के लिए आवेदन प्रक्रिया ऑफलाइन रखी गई है। केवल मध्य प्रदेश राज्य में रहने वाली महिलाएं ही लाडली बहना योजना के लिए आवेदन करने के लिए पात्र हैं।
लाडली बहना योजना के अंतर्गत कितना राशि मिलता है ?
- लाडली बहना योजना के तहत, प्रति माह ₹1250 मिलती है, सालाना ₹15,000 तक प्रदान की जाती है।
क्या इस योजना के लिए व्यक्तिगत बैंक खाता जरुरी है ?
- जी हां महिला का स्वयं का बैंक खाता होना अनिवार्य है | संयुक्त खाता ( joint Account ) मान्य नहीं होगा |
लाडली बहना योजना 2024 के आवेदन फॉर्म कहा मिलेगा?
- आवेदन फॉर्म ग्राम पंचायत / वार्ड कार्यालय / कैंप स्थल पर उपलब्ध होंगे आप वहाँ से आवेदन फॉर्म प्राप्त कर सकते है।
क्या लाडली बहना योजना फॉर्म जमा करने समय कोई फोटो लिया जायेगा जायेगा?
- जी हां आवेदन फॉर्म की प्रविष्टि के दौरान महिला का फोटो लिया जाएगा।
लाडली बहना योजना के आवेदन के लिए कुछ फीस लगी है।
- जी नहीं ये बिलकुल फ्री है। आवेदन पत्र भरने की सम्पूर्ण प्रक्रिया निःशुल्क होगी।
क्या लाडली बहना योजना के e-KYC करवाने का कोई शुल्क है?
- अपने पास के किसी भी राशन की दुकान, एमपी ऑनलाइन सेंटर, सीएससी कियोस्क में जाकर अपनी समग्र e-KYC करवा सकती हैं । इसके लिए आप को कोई भी राशि नहीं देना होगा, सरकार प्रत्येक e-KYC के लिए सीधे कियोस्क को 15 रुपए दे रही है।
क्या एक ही परिवार में एक से अधिक महिला आवेदन कर सकती है?
- हाँ ,परिवार का अर्थ है पति, पत्नी और उन पर आश्रित बच्चे न की संयुक्त परिवार।
लाडली बहना योजना हेल्प लाइन नंबर क्या है?
- किसी भी सहायता के लिए आप इस नंबर पर कॉल कर सकते है। 07552 700800