Janam Praman Patra Kaise Banaye: घर बैठे अपने मोबाइल से जन्म प्रमाण पत्र कैसे बनाएं

Janam Praman Patra Kaise Banaye – दोस्तों आज हम जिस टॉपिक के बारे में बात करने वाले है वो है, घर बैठे ऑनलाइन जन्म प्रमाण पत्र कैसे बनाएं  जिसके तहत आप Janam Praman Patra  की हर जानकारी प्राप्त कर सकते है। बर्थ सर्टिफिकेट एक ऐसा डॉक्यूमेंट है जिसके बिना बहोत सारे काम रुक सकते है।

घर बैठे अपने मोबाइल से जन्म प्रमाण पत्र कैसे बनाएं

आपके बच्चे को School में Admission करवाने से लेकर उसके कोई भी Sarkari या गैर सरकारी काम जैसे शिक्षा और रोजगार हो या स्वास्थ और चिकित्सा हो कोई भी संस्था आपसे janam praman patra मांग सकता है। सबसे जरुरी बात यह है के ये आपके नागरिकता का प्रमाण हो सकता है।

आप लोगो में से बहोत सारे लोग लोग जन्म प्रमाण पत्र बनवाना चाहते है लेकिन उन्हें पता ही नहीं है के Janam Praman Patra Kaise Banaye। इन्ही बातों को ध्यान में रखते हुए आज हम आपके सामने स्टेप बाई स्टेप प्रोसेस बताएँगे की घर बैठे अपने मोबाइल से Janam Praman Patra Kaise Banaye। 

आप घर बैठे आसानी से इसे अप्लाई कर सकते है आपको किसी ऑफिस की चक्कर लगाने की जरुरत नहीं है। सबसे पहले आप जानिए के इस पोस्ट में हम क्या क्या टॉपिक कवर करने वाले है। तो दोस्तों janam praman patra kya hai  ये सभी कोई जानते है इससे बताने की कोई जरुरत भी नहीं है क्यों की आप सब इससे अच्छी तरह वाकिफ है।

सबसे पहले हम आपको घर बैठे अपने मोबाइल से Janam Praman Patra Kaise Banaye के बारे में बताएँगे मतलब अप्लाई करना सिखाएंगे। अप्लाई करने के बाद जन्म प्रमाण पत्र ऑनलाइन चेक कैसे करे। टॉपिक कवर किया जायेगा। साथ ही जन्म प्रमाण पत्र बनवाने के लिए क्या-क्या डॉक्यूमेंट चाहिए, जन्म प्रमाण पत्र डाउनलोड कैसे करे, के बारे में जानेंगे। तो चलिए शुरू करते है।

Table of Contents

घर बैठे अपने मोबाइल से जन्म प्रमाण पत्र कैसे बनाएं

सबसे पहले आप अपने मोबाइल के ब्राउज़र में National Portal Of India सर्च करे।

Janam Praman Patra Kaise Banaye

फिर जो आपको पहली वेबसाइट दिखाई देगी उसे आपको ओपन करना है। फिर आपको थ्री लाइन पे क्लिक करके एक आई डी बना लेनी है उसके बाद थ्री लाइन पे ही क्लिक करके लॉगिन कर लेना है।

घर बैठे अपने मोबाइल से जन्म प्रमाण पत्र कैसे बनाएं

सर्च बॉक्स में आप birth certificate सर्च करे।

आगे आपको सभी स्टेट के पोर्टल आपको दिखाई देगी आप जिस स्टेट में रहते है उस लिंक पे क्लिक करे।

अपने स्टेट के पोर्टल पर क्लिक करने के बाद कुछ इस तरह का इंटरफ़ेस दिखाई देगा,

how to make birth certificate online

आपको online citizen services पर क्लिक करना है।

जैसे ही आप क्लिक करेंगे आपसे पूछा जायेगा आप rural एरिया से आते है या urban एरिया से और आपका डिस्ट्रिक कौन सा है,जहा के आप है उसे सेलेक्ट करे

birth certificate kaise banaye

फिर आपके सामने कुछ इस तरह का डैशबोर्ड ओपन होगा। आपको birth registration पे क्लिक करना है। क्लिक करते ही आपके पास फॉर्म ओपन हो जायेगा

 पत्र कैसे बनाएं

फॉर्म को आपको 5 स्टेप में फील करना होगा।

स्टेप 1  –

 पत्र कैसे बनाएं

सबसे पहले आप जिसके लिए अप्लाई कर रहे है उसका डेट ऑफ़ बर्थ सेलेक्ट करे।

फिर नाम डाले

फिर जेंडर सेलेक्ट करे

पिता का नाम डाले साथ में पिता क कोई भी पहचान पत्र अपलोड करे।

माता का नाम – इनका भी कोई डॉक्यूमेंट अपलोड करे। फिर नेक्स्ट पे क्लिक करे।

स्टेप 2  – अड्रेस डिटेल्स

मोबाइल से ऑनलाइन

सबसे पहले परमानेंट अड्रेस डाले

कंट्री सेलेक्ट करे

स्टेट सेलेक्ट करे

डिस्ट्रिक सेलेक्ट करे

पिन कोड डाले

कांटेक्ट नंबर और इ-मेल डाले

फिर आपको प्लेस ऑफ़ बर्थ डालना है।  जहा आपका जनम हुवा है।

फिर आपको information name and adress और adress of parents में same as पे टिक कर देना है।

और लास्ट में माता का अड्रेस सही सही भरे फिर नेक्स्ट पे क्लिक करे।

स्टेप 3  other details –

जो भी आपसे पूछा जायेगा सही सही भर दे।

स्टेप 4 डाक्यूमेंट्स

आपको लेटर या सर्टिफिकेट को अपलोड करना है मतलब आपका जनम अगर हॉस्पिटल में हुवा है तो आपको हॉस्पिटल के तरफ से  सर्टिफिकेट दिया जाता है। लेकिन आपका जन्म गाओं में हुवा है तो आपको ग्राम पंचायत सदस्य से एक लेटर लिखवाना होगा।

उसके बाद माता पिता का डॉक्यूमेंट अपलोड करना है।

स्टेप 5 –

captcha डाल कर सब्मिट कर देना है। फॉर्म सबमिट करने के कुछ दिन में ही आपके जन्म प्रमाण पत्र बन जायेंगे।

ये भी पढ़े – Pm Vishwakarma Yojana | भारत में कौशल विकास में क्रांति ला रही है”

जन्म प्रमाणपत्र बनाने के लिए कौनसे दस्तावेज जरुरी हैं?

  • बच्चे का नाम
  • माता-पिता का आधार कार्ड
  • मोबाइल नंबर
  • इ- मेल

जन्म प्रमाणपत्र बनाने का फायदा

शिक्षा और रोजगार: एक बच्चे की स्कूल में दाखिला के लिए जन्म प्रमाण पत्र बहोत ही जरुरी है। यह उन्हें स्कूल में छात्रवृत्ति के लिए आवेदन करने और विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होने में मदद करता है क्योंकि यह उनकी उम्र और योग्यता साबित करता है।

नागरिकता और कानूनी अधिकार: जन्म प्रमाण पत्र होने से किसी की नागरिकता और कानूनी अधिकार साबित करने में मदद मिलती है।

स्वास्थ्य और चिकित्सा लाभ: सरकार से कई स्वास्थ्य लाभ प्राप्त करने के लिए आपको जन्म प्रमाण पत्र की आवश्यकता होती है। टीकों से लेकर चिकित्सा बीमा ,

कानूनी और संपत्ति मामले: कानूनी सामान और संपत्ति मामलों में जन्म प्रमाण पत्र महत्वपूर्ण है। यह वसीयत और विरासत के दावों जैसे कानूनी दस्तावेज़ बनाने में मदद करता है, और यह पारिवारिक विवादों में उपयोगी है जैसे कि यह पता लगाना कि बच्चे के असली माता-पिता कौन हैं।

निष्कर्ष

तो दोस्तों मोबाइल के द्वारा जन्म प्रमाण पत्र बनाना एक आसान और सुविधाजनक प्रक्रिया है जो समय और मेहनत दोनों से बचाती है। आपके पास केवल सही डॉक्यूमेंट होनी चाहिए। तो दोस्तों उम्मीद करते है की Janam Praman Patra Kaise Banaye से जुडी सभी जानकारी आपको मिल गया होगा।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न (FAQ)

1. मोबाइल से जन्म प्रमाण पत्र अप्लाई कर सकते है? Janam Praman Patra Kaise Banaye

जी हाँ आप अपने मोबाइल का के माद्यम से ऑनलाइन जन्म प्रमाण पत्र के लिए आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए आपको अपने राज्य की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।

2. जन्म प्रमाण पत्र के लिए आवेदन शुल्क कितना है?

आवेदन शुल्क विभिन्न राज्यों में अलग-अलग हो सकता है। शुल्क की जानकारी संबंधित राज्य की वेबसाइट पर उपलब्ध होगी।

3. आवेदन की स्थिति कैसे ट्रैक करें?

आवेदन की स्थिति देखने के लिए संबंधित राज्य की वेबसाइट पर जाकर ट्रैक कर सकते हैं। इसके लिए आपको रेफरेन्स नंबर डालना होता है।

4. क्या जन्म प्रमाण पत्र की ओरिजिनल कॉपी मिलेगी?

हां, आवेदन स्वीकृत होने के बाद, आपको जन्म प्रमाण पत्र की ओरिजिनल कॉपी पोस्ट द्वारा भेजी जा सकती है। आप इसे वेबसाइट से डाउनलोड भी कर सकते हैं।

5. क्या मैं अपने जन्म प्रमाण पत्र को सुधार सकता हूँ?

हां, आप जन्म प्रमाण पत्र में सुधार के लिए आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए आपको संबंधित दस्तावेज़ और प्रमाण प्रस्तुत करने होंगे।

ये भी पढ़े – Sikho Kamao Yojna Kya Hai | सम्पूर्ण जानकारी।

Spread the love

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top