Flipkart Super Credit Card Kya Hai

Flipkart Super Credit Card – Flipkart अब केवल शॉपिंग के लिए नहीं है; यह आपके वित्तीय जरूरतों का भी ध्यान रखता है। Flipkart ने हाल ही में कुछ नए क्रेडिट कार्ड और वित्तीय सेवाएं शुरू की हैं, जो खासकर उन लोगों के लिए फायदेमंद हैं जो ऑनलाइन खरीदारी करते हैं और कैशबैक व अन्य लाभों का फायदा लेना चाहते हैं। तो आइए जानते हैं, Flipkart Super Credit Card Kya Hai और यह कैसे काम करता है।

<yoastmark class=

Flipkart के नए Super Card और Super Card Plus

Flipkart ने दो नए क्रेडिट कार्ड लॉन्च किए हैं जो अलग-अलग जरूरतों के अनुसार बनाए गए हैं:

  1. Flipkart Super Card – यह एक सुरक्षित (secured) क्रेडिट कार्ड है, जिसे फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) से जोड़ा गया है।
  2. Flipkart Super Card Plus – यह एक असुरक्षित (unsecured) क्रेडिट कार्ड है, जिसे इस्तेमाल करने के लिए फिक्स्ड डिपॉजिट की जरूरत नहीं है।

Flipkart Super Credit Card

Flipkart Super Credit Card एक सुरक्षित क्रेडिट कार्ड है, यानी इस कार्ड को प्राप्त करने के लिए आपको फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) खोलना होगा।

यह कार्ड उन लोगों के लिए बढ़िया है जिनका क्रेडिट स्कोर कम है या जिनके पास स्थिर आय नहीं है।

ये भी पढ़े – Driving Licence Kitne Din Mein Banta Hai? ड्राइविंग लाइसेंस कितने दिन में बनता है ?

Flipkart Super Credit Card के फायदे:

  • 100% Approval: फिक्स्ड डिपॉजिट खोलने पर इस कार्ड के लिए स्वीकृति पाना सुनिश्चित है। यहां इनकम प्रूफ या अन्य कोई भी डॉक्यूमेंट की जरुरत नहीं होती।
  • कैशबैक: Flipkart और Myntra पर 5% तक कैशबैक, अन्य खरीदारी पर 3% तक, और अन्य पर 2% कैशबैक मिलता है।
  • कोई वार्षिक शुल्क नहीं: यह कार्ड आजीवन मुफ्त है, और इसमें कोई छिपा हुआ शुल्क नहीं है।
  • फिक्स्ड डिपॉजिट पर ब्याज: आपकी फिक्स्ड डिपॉजिट पर ब्याज मिलता है, जिससे आपकी बचत बढ़ती है।

Flipkart Super Credit Card उन लोगों के लिए है काफी अच्छा है जो क्रेडिट स्कोर सुधारना चाहते हैं और साथ ही कैशबैक लाभ भी लेना चाहते हैं।

Flipkart Super Card Plus:

Flipkart Super Card Plus एक असुरक्षित कार्ड है, जिसे पाने के लिए फिक्स्ड डिपॉजिट की आवश्यकता नहीं होती। यह उन लोगों के लिए है जिनका अच्छा क्रेडिट स्कोर है और स्थिर आय है।

Flipkart Super Card Plus के फायदे:

  • क्रेडिट स्कोर पर आधारित स्वीकृति: इसके लिए आपको एक अच्छा क्रेडिट स्कोर चाहिए।
  • फ्लैट 3% कैशबैक: Flipkart और UPI से पेमेंट्स पर 3% का सीधा कैशबैक मिलता है।
  • लाइफटाइम फ्री कार्ड: इस कार्ड पर कोई वार्षिक शुल्क या जॉइनिंग फीस नहीं है।
  • रिवार्ड्स: UPI पेमेंट्स पर रिवार्ड्स मिलते हैं, जो अलग-अलग खर्चों पर लागू होते हैं।

Flipkart Super Card और Super Card Plus में क्या अंतर है?

विशेषता Flipkart Super Card Flipkart Super Card Plus
प्रकार  (FD जरूरी)  (FD की जरूरत नहीं)
स्वीकृति 100% (FD के साथ) क्रेडिट स्कोर पर आधारित
कैशबैक दरें Flipkart पर 5% तक, अन्य पर 3% UPI और Flipkart पर फ्लैट 3%
वार्षिक शुल्क कोई नहीं कोई नहीं
किसके लिए है जिनका क्रेडिट स्कोर कम है जिनका क्रेडिट स्कोर अच्छा है

Flipkart पर उपलब्ध अन्य सेवाएं

Flipkart इन क्रेडिट कार्ड्स के अलावा और भी कई वित्तीय सेवाएं लेकर आया है:

  1. UPI भुगतान – Flipkart के जरिए सीधे UPI ट्रांजेक्शन किए जा सकते हैं।
  2. फिक्स्ड डिपॉजिट – यहां फिक्स्ड डिपॉजिट खोल सकते हैं, जो सुरक्षित क्रेडिट कार्ड के लिए जरूरी है।
  3. लोन (जल्द आ रहा है) – जल्द ही Flipkart पर लोन की सुविधा भी उपलब्ध होगी।

तो दोस्तों उम्मीद है के आपको ये पोस्ट पसंद आया होगा अपने दोस्तों में शेयर जरूर करे । धन्यवाद्।

ये भी पढ़े – How To Close Sbi Credit Card | एसबीआई क्रेडिट कार्ड कैसे बंद करें?

ये भी पढ़े – Pan 2.0 Kya Hai | क्या है पैन 2.0 जानिए क्या है इसमें खास, कैसे आवेदन करें?

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top